फर्रुखाबाद न्यूज़:- चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 20 अक्टूबर तक पुलिस लाइन फतेहगढ़ में होगा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद/

Ad image

होमगार्ड्स मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद फर्रुखाबाद के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 420 होमगार्ड पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में कराया जाएगा।जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, फतेहगढ़ द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार, स्वास्थ्य परीक्षण प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 08:00 बजे पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करनी होगी।स्वास्थ्य परीक्षण का निर्धारित कार्यक्रम

12 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 01 से 54 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

13 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 55 से 107 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

14 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 108 से 161 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

15 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 162 से 217 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

16 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 218 से 269 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

17 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 270 से 331 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

18 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 332 से 420 तक — 36 पुरुष अभ्यर्थी

19 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 01 से 350 तक — 44 महिला अभ्यर्थी

20 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 351 से 420 तक — 40 महिला अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों को आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, अंतिम शैक्षिक संस्थान द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, हाईस्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा फोटोयुक्त पहचान-पत्र जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति एवं एक स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को अपने अभिलेखों का मूल रूप में सत्यापन कराने के लिए भी तैयार रहना होगा।जारी निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व होमगार्ड्स हेल्प डेस्क पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करनी होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुपस्थित रहने अथवा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, फतेहगढ़ ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *