किरन पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस विशेष सप्ताह का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज /फर्रुखाबाद |

Ad image

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरन पब्लिक स्कूल में ‘हिंदी दिवस’ विशेष सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजर कल्पना गंगवार ने किया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी भाषाई शुद्धता और तार्किक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के पहले चरण में कनिष्ठ, वरिष्ठ और बालक वर्ग के लिए ‘श्रुतलेख प्रतियोगिता’ आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों की लेखन गति और वर्तनी की शुद्धता का आकलन किया गया। इसके बाद आयोजित सदनवार ‘हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ के प्रारंभिक दौर में मातृभाषा बनाम अंग्रेजी भाषा’ विषय पर मुकाबले हुए। पहला मुकाबला सरोजिनी हाउस और कलाम हाउस के बीच हुआ जिसमें सरोजिनी हाउस विजयी रहा, जबकि नेहरू हाउस ने गांधी हाउस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सरोजिनी हाउस और नेहरू हाउस के बीच ‘ऑनलाइन शिक्षा बनाम offline शिक्षा’ विषय पर खेला गया। नेहरू हाउस की ओर से अंजिता, उन्नति, नव्या, सक्षम और अनुराग ने ऑनलाइन शिक्षा के पक्ष में मजबूत तर्क पेश किए। वहीं सरोजिनी हाउस की गौरी, वैष्णवी, प्रतीक्षा और अवनी ने ऑफलाइन शिक्षा का समर्थन किया। अपने सटीक व त्वरित तर्कों के बल पर नेहरू हाउस ने सरोजिनी हाउस पर बढ़त बनाते हुए खिताबी जीत हासिल की।

आयोजन को सफल बनाने में हिंदी शिक्षक हरिद्वार द्विवेदी, शिक्षिका अंजू बाथम, अकादमिक प्रभारी विक्रान्त सिंह और अंजना जयन की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या राधिका नायर एवं कोऑर्डिनेटर जयन राजन ने सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *