पुलिस महकमे में फेरबदल; कप्तान ने किए दो पुलिस अधिकारियों के तबादले |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मेरापुर व राजेपुर थानाध्यक्ष का आपस में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मेरापुर थाना अध्यक्ष राजीव पाण्डेय को मेरापुर के प्रभारी निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष राजेपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह, जो वर्तमान में थानाध्यक्ष राजेपुर के पद पर तैनात थे, को स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष मेरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *