एएसपी ने निधौली कलां थाने का किया औचक निरीक्षण
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के साथ थाना निधौली कलां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी ने बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस, कंप्यूटर कक्ष तथा आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण किया। इसके अलावा जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर नंबर 4 व 8, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर और कार्य वितरण की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा गया। एएसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने थाना परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा अभिलेखों को नियमानुसार व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया।

