Mainpuri News : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक, दीपावली और शोभायात्रा की रूपरेखा तय
मैनपुरी (अजय किशोर) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नगर युवा प्रकोष्ठ मैनपुरी की ओर से गुरुवार की शाम ॐ साईं गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्र मोहन सक्सेना और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दीपावली पर्व और उसके बाद निकलने वाली भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाना था।
बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष अमित जौहरी और सचिव विकास नंदन कुलश्रेष्ठ ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से समयबद्ध एवं व्यवस्थित योजना के तहत काम करने की अपील की। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष आयुष मुवार और सक्रिय सदस्य नितिन सक्सेना ने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज के हर वर्ग का सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, हिमालय राज प्रधान, प्रशांत जौहरी, कुशाग्र मोहन, सिद्धार्थ सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

