आधी रात का पहर होते ही बजने लगे घंटे-घड़ियाल, जन्माष्टमी पर्व पर बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

आधी रात का पहर होते ही बजने लगे घंटे-घड़ियाल, जन्माष्टमी पर्व पर बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर नगर में जन्माष्टमी पर्व पर बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। आधी रात तक मंदिरों में भजन कीर्तन आदि के प्रोग्राम होते रहे। रात्रि के 12 बजते ही पूरे नगर में कृष्ण भगवान के जय कारों से पूरा वातावरण भक्ति में दिख रहा था। मंदिरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। दोपहर बाद कसवा अवागढ़ में दर्जन भर झांकियां के साथ कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा जलेसर रोड़ से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी मेन बाजार अखाड़ा चौराहा आगरा रोड एटा रोड़ होती हुई बाईपास स्थित देवी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान युवाओं ने जयकारों के साथ बैंड बाजों की धूनों पर जमकर नृत्य किया जगह-जगह महिलाओं और पुरुषों ने आरती उतार कर पुष्प बरसा की । यात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संरक्षक युवराज, ऋषिराज, अध्यक्ष उमेश वर्मा, बॉबी किन्नर, मोनू लोहार सुदीप झा, डॉo कृष्ण गोपाल रावत, मोहित वार्ष्णेय, अभिषेक गुप्ता, ऋषि यादव, नीतू शर्मा, पिंटू यादव, शिवम कुमार, जतिन, काकू आदि मौके पर उपस्थित रहे। वही जलेसर में श्री कृष्ण शोभायात्रा निकाली गई।

आगरा चौराहा से शुरू हुई यह शोभा यात्रा मुख्य बाजार मार्ग होते हुए निधौली चौराहा पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा का राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा पम्मी पण्डित के नेतृत्व में गैस एजेंसी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अमित पण्डित, सौरभ, कौशल, विकेंद्र उपाध्याय, सभासद प्रतिनिधि संदीप यादव, विष्णु, सतेन्द्र, उत्सव आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *