फर्रुखाबाद न्यूज़:- शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा, सिर फटने से गंभीर घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

Ad image

शहर के बढ़पुर क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ उसके पति द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला किसी तरह शहर कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरश्यामू खां नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय सोनम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति राजन शराब का आदी है। शराब के नशे में घर लौटने के बाद वह आए दिन गाली-गलौज और विवाद करता है। बुधवार को भी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। महिला ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी कथित तौर पर आगबबूला हो गया।

आरोप है कि इसके बाद पति ने लाठी-डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मारपीट के बाद पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।

पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसे उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लोहिया भेजा। शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों में भय का माहौल है। महिला ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *