रिपोर्ट संजीव सक्सेना |
फर्रुखाबाद |
कोतवाली के मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी जरदोजी कारीगर 40 वर्षीय उमर मियां ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी उमर चार भाईयों में सबसे छोटा था सबसे बड़े खुर्शीद मियां जो राजमिस्त्री का काम करते हैं नूर मियां, तीसरे नंबर पर अफ़रोज़ और चोथे नंबर पर मृतक था परिजनों के अनुसार उमर की पत्नी चांदनी आठ बर्ष अपने मायके कानपुर में
दहेज उत्पीड़न,भरण पोषण समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है मृतक के भाई खुर्शीद का आरोप है पत्नी की ओर से चल रहे मुकदमो को लेकर उमर काफी परेशान रहता था।इसी के चलते उसने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी सुबह वकील के आने पर उमर मियां से मिलने आया था जब लोहे के जगले से झांककर देखा तो परिजनों को जानकारी हुई उमर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

