जलेसर पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को पकड़ा, 1925 रुपये बरामद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जलेसर पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को पकड़ा, 1925 रुपये बरामद

Ad image

एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जलेसर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1925 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 10:40 बजे थाना जलेसर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला सादात स्थित तालाब के पास खाली पड़े खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखवीर सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी बाबसा, थाना कोतवाली देहात, हाल निवासी मोहल्ला हथौड़ा जलेसर, रोहित पुत्र राजकुमार निवासी भदऊआ कुआं (मोहल्ला हथौड़ा), थाना जलेसर और मनवीर सिंह पुत्र छदामी लाल निवासी मोहल्ला सादात, थाना जलेसर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 373/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रवीर सिंह, उपनिरीक्षक नदीम अहमद, रिजर्व कांस्टेबल पंकज कुमार, नईम सैफी, कनिष्क कुमार और धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *