कायमगंज/फर्रुखाबाद।
आजादी के पर्व की तैयारियों के बीच बुधवार को कायमगंज नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर में स्थित शिवाजी की मूर्ति से हुआ। यहां से यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी और नगर पालिका परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। युवाओं से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक सभी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के माहौल में कदम से कदम मिलाते नजर आए।

यात्रा में जिलाध्यक्ष फतेह चन्द्र वर्मा, वीरेंद्र कठेरिया, अशनील दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, अरुण दुबे, विधायक डॉ. सुरभि गंगवार, अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, निगम गंगवार, पूर्व चेयरमैन सुनील चक, रश्मि दुबे, मंडल अध्यक्ष अमित सेठ, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, आशिफ मंसूरी, मधु गंगवार, डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, सागर गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमर गुप्ता, आशीष गुप्ता, ओम कालेश्वर पाठक, शिवम पाठक, मनोज तिवारी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ बढ़ती गई। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल बना रहा और तिरंगे की शान में लोग उत्साह से सराबोर दिखाई दिए।
यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने नगरवासियों में भी देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। यात्रा के समापन पर भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कायमगंज में निकली यह तिरंगा यात्रा पूरे नगर में देशभक्ति और एकता का संदेश छोड़ गई।

