फर्रुखाबाद न्यूज़:- कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट सौरभ दीक्षित |

फर्रुखाबाद |

पांचाल घाट से गंगाजल लेकर मार्कण्ड मंदिर में कांवड़ चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे में सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब हवाई पट्टी के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गिरिजा पत्नी राम लड़ैते (26 वर्ष), निवासी जंगपुरा थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी तथा ऋषभ पुत्र माया प्रकाश, निवासी खाकेताल, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया कि गिरिजा के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जबकि उनके पति मजदूरी का काम करते हैं।

साथ चल रहे श्रद्धालुओं के अनुसार करीब 25-26 लोगों का जत्था कांवड़ यात्रा के लिए निकला था। इनमें अजीत, मुकुट सिंह, राहुल, अनार सिंह, राम लड़ैते, सतीश, सागर, राजू, गिरिजा और ऋषभ समेत अन्य लोग शामिल थे। सभी लोग करीब दोपहर 12 बजे गंगाजल लेने के लिए निकले थे।

पांचाल घाट से जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हवाई पट्टी के पास मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही अपाचे बाइक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पीछे से आए एक अन्य वाहन की चपेट में आने से गिरिजा और ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी आमोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे में शामिल वाहनों और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *