फर्रुखाबाद न्यूज़:- ढाई घाट से लौटते समय हुआ था हादसा, सैफई में जिंदगी की जंग हार गया बीफार्मा छात्र |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद/कायमगंज/फर्रुखाबाद।

शमशाबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बीफार्मा के 19 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौत हो गई। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मोहल्ले और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, शमशाबाद थाना क्षेत्र के मऊरसीदाबाद गांव के मोहल्ला बड़ा बाजार जाजिया निवासी अदीब का 19 वर्षीय पुत्र समी बीफार्मा का छात्र था। बीते 4 अगस्त को वह शमशाबाद के प्रसिद्ध ढाई घाट पर गंगा की बाढ़ का नजारा देखने गया था। शाम के समय जब वह बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी ढाई घाट-बिरियाडाडा मार्ग पर अचानक एक ग्रामीण उसके सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में समी की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया। वहां भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया गया, जहां कई दिनों तक इलाज चला। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान समी ने अंतिम सांस ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घर पर मातम पसरा हुआ है और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *