फर्रुखाबाद न्यूज़:- हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला:लोगों को उमस से मिली राहत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

गुरुवार सुबह से हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।बदले मौसम से लोगो को उमस से राहत मिली बीती रात से हों रहीं बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही रुक रुक कर हुई फुहारों के कारण चहल-पहल बढ़ गई।लोगों ने बारिश में भीग कर मौसम का आनन्द उठाया जबकि किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

बारिश के चलते वातावरण में ताजगी महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली, जिससे राहगीरों को थोडी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से रोजमर्रा जीवन यापन करने वाले मजदूर, सड़क किनारे फुटपाथ पर दिनचर्या का सामान बेचने वाले भी बारिश के कारण कम ग्राहक आने से निराश नज़र आएं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *