फर्रुखाबाद/
समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की ओर से “छोटे लोहिया”के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की 94वी जयंती मनाई गई।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतो पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना चाहिए।कार्यक्रम प्रभारी अधिवक्ता ऋषि अवस्थी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के आदर्श आज भी समाज के प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा, खुर्शीद खां,अमन भारद्वाज,वीना शर्मा,टीटू यादव,हरिओम सक्सेना और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
