75 वर्षीय बुजुर्ग पर आवारा गौवंश का हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी 75 वर्षीय सुरेश चंद्र गंगवार घर के बाहर बैठे थे | अचानक आवारा गौवंश (सांड) ने उन पर हमला कर दिया। गौवंश के हमले में वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को भगाया। घायल सुरेश चंद्र को उनका बेटा बृजेश इलाज के लिए आगरा ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वरिष्ठ नागरिक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। एटा पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों में आक्रोश : पहले भी कर चुका था हमला

गांव के लोगों का कहना है कि यह सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। गांव के आसपास कई आवारा पशु खुले घूम रहे हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।

प्रशासन हरकत में : जल्द होगी कार्रवाई

खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *