अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वृद्धा आश्रम, का औचक निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वृद्धा आश्रम, का औचक निरीक्षण

एटा । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त एक्शन प्लान-2026 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राकेश धर दुबे, माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार एवं तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के द्वारा आज दिनांक 12 जून 2026 को कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम, एटा का औचक निरीक्षण किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा महोदया द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम, एटा में उपस्थित वृद्धजनों से उनके स्वास्थ संबंधी, खानपान, उनकी वृद्धावस्था पेंशन बनी है या नहीं आदि के बारे में पूछा साथ ही सभी वृद्धजनों को विधिक जानकारी से जागरुकता प्रदान कराने के साथ ही उनके अधिकारों के बारे बताया एवं वृद्धजनों पर हो रहे शोषण के बारे में भी जागरुक किया तथा वृद्धजन से सम्बन्धित तीन नये कानूनों के बारे में विस्तृत बात-चीत की एवं असहाय वरिष्ट लोगों हेतु विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा न्यायालय तक पहुँच के बारे में बताया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी वद्धजनों का स्वास्थ्य सही पाया गया साथ ही उनका उचित देख-भाल वृद्धाश्रम में नियुक्त स्वास्थ्य सेविता रीना कुमार के द्वारा किया जा रहा है, महिला कक्ष में महिलाओं के पास बिस्तर व चादरें पर्याप्त व साफ-सुथरी पायी गयीं। पुरुष वृद्धजनों के कमरे साथ-सुधरी अवस्था में पाये गये। वृद्धाश्रम प्रबंधक को यह निर्देश दिया गया यदि कोई वृद्धजन को कानूनी कार्यवाही आदि के बारे में सरकारी अधिवक्ता की जरूरत है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में सम्पर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम, एटा की प्रबंधक मिथलेश कुमारी, लेखाकार जयप्रकाश, भण्डार प्रभारी विनीता उपाध्याय, स्वास्थ्य सेविका रीना कुमारी आदि कर्मचारीगण एवं सुरक्षाकर्मीगण, वृद्धजन आदि लोग उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *