फर्रुखाबाद |
शहर के लाल सराय क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज दर्जनों महिलाओं और उपभोक्ताओं ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे पिछले कई दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस भेज दिया जाता है।
दर्जनों महिलाओं का नेशनल गैस सर्विस, लाल सराय परआरोप:
बुकिंग के बावजूद 3-4 दिनों से सिलेंडर की डिलीवरी न होना।
हंगामे और बहस की स्थिति
मंगलवार सुबह से ही ‘नेशनल गैस सर्विस’ पर सिलेंडर लेने वालों की लंबी कतारें लगी थीं। जब उपभोक्ताओं को पता चला कि आज भी वितरण नहीं होगा, तो उनका धैर्य जवाब दे गया। महिलाओं ने बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस और जाम में फंसे राहगीरों के साथ तीखी बहस भी हुई।
प्रबंधन का पक्ष
एजेंसी प्रबंधक के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गैस की सप्लाई पीछे से ही बाधित है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और स्टॉक आते ही प्राथमिकता के आधार पर बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।
प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद खुला जाम की सूचना मिलते ही डीएसओ सुरेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को आश्वासन देते हुए कहा:
गैस की गाड़ी आज पहुंच रही है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से है, उनके पते पर जल्द ही सिलेंडर भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।”
अधिकारी के भरोसे के बाद उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कराया।
