ऑपरेशन मुस्कान" के तहत, थाना मलावन पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को बरामद कर परिजनों से मिलाया

1 Min Read

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत, थाना मलावन पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को बरामद कर परिजनों से मिलाया

एटा। थाना मलावन पुलिस को ग्राम प्रधान सौहार श्री पवन राठौर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम सौहार में एक बच्ची कहीं से आ गयी है। थाना मलावन पुलिस द्वारा उपरोक्त गुमशुदा बच्ची के सम्बन्ध में आसपास के लोगों से जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त बच्ची अरविन्द निवासी रसूलपुर थाना मलावन एटा की पुत्री है, जिसकी उम्र करीब 2.5 वर्ष है। जो कि खेलते खेलते ग्राम रसूलपुर से आ गयी। तत्पश्चात थाना मलावन पुलिस द्वारा उपरोक्त गुमशुदा बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई *”मुस्कान”*।

थाना मलावन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की परिजनों सहित आमजन द्वारा भूरि–भूरि प्रशंसा की गई।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *