शमसाबाद/फर्रुखाबाद
शमशाबाद क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर मकान का छज्जा तथा दीवार क्षतिग्रस्त मलबे से दरवाजे बंद शोर शराबा सुन 2 घंटे बाद मोहल्ले के लोगों ने कमरे के अंदर फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला जानकारी के बाद समाजसेवी जनप्रतिनिधि मौके पर सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मौसम बदलने का संकेत दे रहा था पिछले दो-तीन दिनों से आसमान में बादल देखे जा रहे थे आखिरकार देर शाम आसमान में बादल छा गए तेज हवाओं के मध्य बेमौसम बारिश भी शुरू हो गई |
बेमौसम बरसात के मध्य बिजली कड़कने लगी घबराए लोग आपदाओं से बचने के लिए अपने-अपने घरों में छिप गए लेकिन कहीं ना कहीं प्राकृतिक आपदाएं कहर बन गई | बताते हैं जोरदार हवाओं के चलते तमाम गरीबों की झोपड़ियां उड़ गई किसी के टीन सेट उड़ गए और तो और किसी का छप्पर उड़ गया | प्राकृतिक आपदाओं का कहर यूं ही नहीं थमा। शमशाबाद नगर के मोहल्ला चौखंडा निवासी लाल शाक्य पुत्र नंदलाल शाक्य बीते दिवस की शाम खाने पीने के बाद आधा दर्जन परिवारी जनो के साथ मकान के ऊपरी कमरे में सोया हुआ था हालांकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास मिला मकान की दूसरे मंजिल के कमरे में पत्नी तथा आधा दर्जन बच्चों के साथ सोया हुआ था बताते हैं जोरदार हवाओं के बीच बेमौसम बारिश होने लगी इसी दौरान कड़कते आसमान से धमाके के साथ बिजली गिरने का आभास हुआ जब तक पत्रिका। समझ पाते इसी दौरान मकान का छज्जा बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया सुरक्षा हेतु बनाई गई बाउंड्री की दीवार ढह गई बताते हैं क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से ऊपरी कमरे के दरवाजे के साथ नीचे मुख्य गेट का दरवाजा बंद हो गया घबराया दंपति बचने के लिए चीख पुकार मचाने लगे जब आपदाओं का दौर शांत हुआ तब कही मोहल्ले के लोगों ने मौके पर जाकर मलवा हटाकर दंपत्ति के परिवार को सुरक्षित निकाला बताया गया है ग्रह स्वामी लाल सिंह पत्नी विमला देवी के साथ आधा दर्जन बच्चों में जूली उम्र 15 वर्ष पुत्र सूरज उम्र 14 वर्ष पुत्री रुचि उम्र 13 वर्ष आरती 8 वर्ष पुत्र शिव 5 वर्ष राधा 2 वर्ष के साथ मकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे अचानक आपदाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया फिलहाल लोगों ने परिवार के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली |हालांकि यह खबर क्षेत्र में जंगल में आग को तरह फैल गई ।
बताया गया है जानकारी के बाद कुछ समाजसेवी जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पीड़ित परिवार से जानकारी करते हुए उन्हें धैर्य बंधाया हालांकि इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को देकर राजस्व विभाग को भी अवगत कराया गया मामले की जानकारी के बाद तहसीलदार कायमगंज ने मौके पर जांच पड़ताल की
