अमरोहा में सपा का विशाल प्रदर्शन:महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-युवाओं के उत्पीड़न पर सरकार को घेरा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

अमरोहा में सपा का विशाल प्रदर्शन:महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-युवाओं के उत्पीड़न पर सरकार को घेरा

जनरल फोर्स ब्यूरो /अमरोहा

अमरोहा के हसनपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) विधानसभा क्षेत्र 42 के तत्वावधान में एक विशाल प्रदर्शन और मार्च आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली और किसानों व युवाओं के उत्पीड़न के खिलाफ था।

प्रदर्शन के बाद, कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हसनपुर के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि से आम आदमी प्रभावित हुआ है।

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने से उनका भविष्य अंधकारमय है। आउटसोर्सिंग के नाम पर युवाओं का शोषण किया जा रहा है।

सपा नेताओं ने मांग की कि जनपद अमरोहा में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे एवं गंगा एक्सप्रेस-वे के कारण प्रभावित होने वाले किसानों की उपजाऊ जमीन का अनावश्यक अधिग्रहण न किया जाए। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने और मक्का व धान जैसी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गारंटी देने की भी मांग की गई।

इसके अतिरिक्त, विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के उत्पीड़न और मनमाने बिलों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई और डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में आंदोलनरत अधिवक्ताओं की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान निकालने की भी बात कही गई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो पार्टी सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कैसर परवेज़ चौधरी, चन्द्रपाल सैनी, अकील प्रधान, संदीप गुर्जर, फारूख प्रधान, आरिफ अख़्तर, ज़ाकिर प्रधान, गुड्डू प्रधान, अनुज त्यागी, खानचंद खड़गवंशी, फ़ैसल अल्वी, वसीम मलिक, फुरकान सैफी, अब्दुल ख़ालिक़ अंसारी, बदर क़ुरैशी, शाहनवाज अंसारी, जावेद ज़रताब, जैनुलाब्दीन ख़ान, नवल जाटव, सर्वेश जाटव, क़ासिम मकरानी, संजीव त्यागी, मोहम्मद कैफ़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *