एटा में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, ₹32,200 नकद बरामद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

एटा में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, ₹32,200 नकद बरामद

एटा, संवाददाता। जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹32,200 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहीर अहमद निवासी अलीगंज, इकरार खां निवासी नगला अचल तथा शाहरुख खान (पुत्र बटेसर खान), शमीम, अरमान और शाहरुख खान (पुत्र सुलेमान) निवासी नदराला, थाना जसरथपुर के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 177/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक पंकज मणि गौतम तथा थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा की गई।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *