शासकीय क्रय-विक्रय प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता के लिए आयोजित हुई एक दिवसीय जेम कार्यशाला

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

शासकीय क्रय-विक्रय प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता के लिए आयोजित हुई एक दिवसीय जेम कार्यशाला

*सभी विभागाध्यक्ष जीईएम पोर्टल के माध्यम से ही नियमानुसार करें क्रय-विक्रय : जिलाधिकारी अरविन्द सिंह*

एटा।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में शासकीय विभागों में क्रय-विक्रय की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जेम (Government e-Marketplace) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, लेखाकारों एवं संबंधित अधिकारियों को जेम पोर्टल के संचालन एवं सरकारी खरीद की संपूर्ण प्रक्रिया का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला में दिल्ली से आए मुख्य प्रशिक्षक विवेक मौर्य द्वारा जेम पोर्टल पर पंजीकरण, उत्पाद चयन, निविदा, खरीद, भुगतान सहित संपूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध (स्टेप-बाय-स्टेप) तरीके से समझाया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में प्रारंभ किए गए जेम पोर्टल का उद्देश्य सरकारी खरीद प्रणाली को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी, दक्ष एवं पूर्णतः डिजिटल बनाना है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से शासकीय खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। यह पोर्टल सभी विक्रेताओं को समान अवसर प्रदान करता है तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को भी सरकारी खरीद में प्रतिस्पर्धा का अवसर उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष प्रतिस्पर्धा के कारण विभागों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर प्राप्त होती है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शासन के प्रावधानों के अनुरूप शासकीय क्रय-विक्रय की समस्त कार्यवाही जेम पोर्टल के माध्यम से ही नियमानुसार सुनिश्चित की जाए, जिससे सरकारी धन का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग हो सके।

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल, परियोजना निदेशक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र अर्चना कुमारी सहित जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष, लेखाकार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *