ट्रैफिक पुलिस के साथ गोष्ठी आयोजित, सुरक्षा और नियमों पर जोर

2 Min Read

ट्रैफिक पुलिस के साथ गोष्ठी आयोजित, सुरक्षा और नियमों पर जोर

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, डॉ. इलामारन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा अभियानों और आम जनता को जागरूक करने के तरीकों पर चर्चा करना था।

इस अवसर पर, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रचलित अभियानों जैसे ZFD और रोड सेफ्टी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, ट्रैक्टर ट्रालियों पर बिठाई गई सवारियां, सायरन और प्रेशर हॉर्न के प्रयोग, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन संचालन, बिना नंबर प्लेट वाहन, नो पार्किंग में खड़े वाहन और मोडिफाइड वाहनों से संबंधित नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्यवाही के दिशा-निर्देश भी स्पष्ट किए गए।

क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह निर्देश भी दिया कि वे लोगों को सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें और कानून का सख्ती से पालन कराएं।

इस गोष्ठी से ट्रैफिक पुलिस को न केवल अपने कार्यों को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *