सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में साक्षी ने बालिका वर्ग में टॉप कर बढाया जिले का मान , जिला पंचायत सदस्य ने छात्रों का किया सम्मान |

2 Min Read

फर्रुखाबाद |

राजकीय आश्रम पद्धति द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में जनपद की छात्रा साक्षी पुत्री उषा मिश्रा ने मोहम्मदाबाद केंद्र से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बालिका श्रेणी में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है।

इसी के साथ अमृतपुर क्षेत्र के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। करन पुत्र मोहित अवस्थी ने 60 प्रतिशत, आरव पुत्र प्रदीप सोमवंशी ने 77 प्रतिशत, अनुराग पुत्र सुखराम ने 67 प्रतिशत, प्रिंस पुत्र विजय सिंह ने 53 प्रतिशत, कार्तिक पुत्र संदीप बाजपेई ने 48 प्रतिशत तथा शिव प्रताप पुत्र संजय सिंह ने मैनपुरी से 70 प्रतिशत,

अंशू पुत्र रामू जोशी ने 75%, आर्यन जोशी पुत्र संदीप ने 39% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

सभी सफल छात्रों का सम्मान जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लल्ला भैया द्वारा किया गया। उन्होंने राम नाम का अंगोछा पहनाकर भगवान् की मूर्ति भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अमृतपुर क्षेत्र के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

छात्रों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *