प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अमर्यादित टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विडियो वायरल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। थाना राजेपुर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने पंकज यादव पुत्र ओमकार, निवासी पट्टी दारापुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद के खिलाफ वादी रूद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/26 के तहत धारा 352/353(1) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *