मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड व टीडी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड व टीडी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता सताक्षी सभागार, विकास भवन एटा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा टीडी (टेटनस-डिप्थीरिया) वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु अभियान को पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव तथा जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया, जिससे आमजन को संचारी रोगों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर जल भराव वाले क्षेत्रों को जल भराव से मुक्त कराया जाए जिससे कि मच्छर न पनपने पाए,इसके अतिरिक्त उथले क्षेत्र में लगे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है इससे संबंधित प्रचार प्रसार किया जाए तथा लोगों को जागरूक किया जाए कि इंडिया मार्क हेड पंप तथा गहरी बोर के हैंड पंप का पानी पीने में प्रयोग करें उन्होंने दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि 10 अप्रैल से आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रही है तथा संचारी रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करते हुए उन्हें बता रही है कि अपने आसपास जल भराव न होने दें तथा मच्छर से बचाव हेतु मच्छरदानी एवं पूरी बाहों के कपड़ों का प्रयोग करें जिससे संचारी रोगों से उनका पूर्णता बचाव हो सके।

आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही टीडी वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत लक्षित समूहों के समयबद्ध टीकाकरण को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने पर बल दिया तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर.पी.शर्मा,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राममोहन तिवारी,डॉ0 सतीश नागर, यूनिसेफ से आलोक कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *