पुलिस को मिली सफलता: 12 घंटे के अंदर लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद लूटे गए कुंडल, 315 बोर तमंचा और एक स्कूटी की बरामद, आरोपी घायल |

2 Min Read

फर्रुखाबाद |

थाना कादरी गेट क्षेत्र मे बीती रात ई रिक्सा सवार महिला के कान के कुंडल दो अज्ञात स्कूटी सवार के द्वारा लूटकर भागने की सूचना जब पुलिस के संज्ञान में आई इस पर जिस पर पुलिस एक्सन मे आयी तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरा ह्यूमन इंटेलिजेंस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों की घेराबंदी कर कैलाश ईट भट्टे के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ हो गयी जिसके बाद पुलिस के द्यारा घटना का सफल अनावरण मात्र 12 घंटे के अंदर थाना कादरी गेट पुलिस के द्वारा किया गया है रात्रि में ही एक अभियुक्त सौरव यादव पुत्र शेर सिंह को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घटना में उसके साथ दीपक उर्फ बाबा पुत्र अवधेश यादव सम्मिलित था दीपक उर्फ बाबा की तलाश शुरू की गई तो उसकी लोकेशन

कादरीगेट के थाना क्षेत्र के ग्राम लकूला के पास कैलाश भट्टे

आसपास पाई गई जिस पर पुलिस टीम के द्वारा जब उसे क्षेत्र में घेराबंदी की तो दीपक के द्वारा अपने बचाव में पुलिस टीम पर फायर खोल दिया गया पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में फायर करना पड़ा जिसमें दीपक के पैर में गोली लगी है मौके से उसकी हिरासत में लिया गया है पूछताछ में उससे लुटे गए कुंडल 315 बोर का एक अवैध तमंचा दो लाइव कार्टेज एक स्कूटी एवं दो खोखा कारतूस उसके पास से बरामद हुआ है दीपक को इलाज हेतु लोहिया हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *