कलयुगी ससुर की शर्मनाक करतूत: बहू के साथ छेड़छाड़ कर की दुष्कर्म की कोशिश– रिपोर्ट दर्ज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज |

कोतवाली क्षेत्र से रिश्तो को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है। महिला ने अपने ही ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी, लेकिन संतान न होने के कारण उसका घर ही उसके लिए नर्क बन गया। महिला का आरोप है कि उसका पति अनूप उर्फ रजनीश यादव अय्याश किस्म का है और आए दिन शराब के नशे में उसे साथ मार पीट करता है। पति अक्सर ताना देता है कि वह उसके साथ रहने के लायक नहीं है।

ससुर की ‘हवस’ और आधी रात का खौफनाक मंजर

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में अपने ससुर कमलेश यादव पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका ससुर उस पर काफी समय से बुरी नजर रखता था और साथ रहने का दबाव बनाता था। 12 मार्च की रात जब महिला अपने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि उसका ससुर शराब के नशे में धुत होकर उसके कमरे में घुस गया और बदनीयत से उसे दबोच लिया। ससुर ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

जब ससुर अपनी मर्यादा भूलकर बहू के साथ दरिंदगी की कोशिश कर रहा था, तब पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के कमरे में सो रहे अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह महिला को ससुर के चंगुल से छुड़ाया। इस मामले में कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *