3 अगस्त को बैंक के निजीकरण के ख़िलाफ़ जंतर मंतर पर इक्कट्ठे हुए पूरे देश के बैंककर्मी
अखिल भारतीय आईडीबीआई बैंक कर्मचारी एवं ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के बैनर तले आज दिल्ली के जंतर मंतर पर हज़ारों की संख्या में बैंक कर्मचारी देश के विभिन्न हिस्सों से आकर प्रदर्शन करने को जमा हुए । केंद्र सरकार द्वारा आई डी बी आई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशभर से बड़ी संख्या में बैंक कर्मी दिल्ली के जंतर मंतर पर 3 अगस्त 2026 को धरना प्रदर्शन करने के लिए इक्कट्ठे हुए । केंद्र सरकार पिछले कुछ वर्षों से लगातार देश के प्रमुख सरकारी बैंक आई डी बी आई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया में जुटी हुई है । निजीकरण की प्रक्रिया विगत वित्तीय वर्ष में शुरू हुई थी जोकि बैंक कर्मियों की एकजुटता के कारण टल गई थी लेकिन अब सरकार फिर से निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है । बैंक पिछले पाँच वर्षों से लगातार सरकार को लाभांश जारी कर रहा है लेकिन सरकार फिर भी इस बैंक को विदेशी कंपनियों को बेचने पर अड़ी हुई है ।
एकतरफ़ तो सरकार कहती है कि हम अपने देशवासियों से अनुरोध करते हैं कि स्वदेशी प्रोडक्ट अधिक प्रयोग करने चाहिए । जबकि सरकार देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने वाली सरकारी बैंकों के निजीकरण पर तुली हुई है । सरकार के इस फ़ैसले का विरोध करने के लिए 3 अगस्त 2026 को देशभर से बैंक कर्मी इकट्ठे हुए । यह आयोजन अखिल भारतीय आईडीबीआई बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले किया जा रहा है । देश भर से बैंक यूनियन के पदाधिकारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे । इस प्रदर्शन को AIBOC, AIBOA , AIBOEA तथा अन्य बैंक कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ ।
सभी कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में अपनी अपनी बात को मुखरता से रखा । सभी ने आने वाली 17 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है ।
