7 साल से फरार 50 हजार का इनामी हत्यारोपी दिल्ली से गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

7 साल से फरार 50 हजार का इनामी हत्यारोपी दिल्ली से गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 7 वर्षों से लगातार फरार चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना भोगांव, थाना घिरोर और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस शातिर अपराधी को दिल्ली के उत्तम नगर स्थित डीडीए पार्क से दबोचा गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान बुद्ध सागर उर्फ शैतान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो थाना भोगांव अंतर्गत माधौनगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी साल 2019 में थाना भोगांव में दर्ज धारा 302/307 (हत्या और हत्या का प्रयास) के एक मामले में वांछित चल रहा था और घटना के बाद से ही अपने परिवार से संपर्क तोड़कर, पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था।

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में गठित इस विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त का एक लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें मैनपुरी के विभिन्न थानों में हत्या और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हैं। इस साहसिक कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भोगांव महाराज सिंह भाटी, थानाध्यक्ष घिरोर अनुज चौहान और सर्विलांस सेल के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *