साइबर सुरक्षा और पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर पर मंथन, SSP ने दिए अहम निर्देश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

साइबर सुरक्षा और पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर पर मंथन, SSP ने दिए अहम निर्देश

एटा । जनपद एटा में पुलिसिंग को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीक के बढ़ते उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम और पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने भविष्य में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और संसाधनों के उन्नयन को लेकर कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आधुनिक तकनीक, डेटा एनालिसिस और त्वरित कार्रवाई के जरिए साइबर अपराध नियंत्रण के उपायों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

बैठक के दूसरे सत्र में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। क्षेत्राधिकारी लाइन संकल्प दीप कुशवाह ने अपनी प्रस्तुति में पुलिस लाइन के कायाकल्प और सुविधाओं के विस्तार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इनमें महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक क्रेच, चिल्ड्रेन पार्क, मॉडर्न स्कूल, लाइब्रेरी, सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए पेंशनर्स कक्ष, बेहतर कैंटीन सेवाएं, सुरक्षा के लिए वायरलेस सीसीटीवी कैमरे, सड़कों का सुदृढ़ीकरण और पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम तथा वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्दोष सिंह सैंगर भी मौजूद रहे। SSP ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *