फर्रुखाबाद के लाल ने लद्दाख में दी शहादत: ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबने से ITBP जवान कुलदीप सिंह का निधन ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद /

जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब लद्दाख में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान कुलदीप सिंह की शहादत की खबर गाँव पहुँची। देश की रक्षा करते हुए कुलदीप सिंह ड्यूटी के दौरान बर्फ में दब गए थे, जिसके बाद उनकी शहादत की पुष्टि की गई।

एक सप्ताह पूर्व हुई थी घटना

परिजनों और ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह वर्तमान में लेह-लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में तैनात थे। लगभग एक सप्ताह पहले, अपनी बटालियन के सात अन्य जवानों के साथ वे ड्यूटी के दौरान भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चपेट में आकर दब गए थे। काफी खोजबीन और प्रयासों के बाद आज उनकी शहादत की आधिकारिक पुष्टि हुई।

2011 में शुरू किया था देश सेवा का सफर महेंद्र सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह वर्ष 2011 में ITBP में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी प्रियंका, 8 वर्षीय बेटी मन्नत और 4 वर्षीय बेटे राम को छोड़ गए हैं। जवान की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे कलौली महबुल्लापुर गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

कल पैतृक गाँव पहुँचेगा पार्थिव शरीर ग्राम प्रधान ने बताया कि शहीद कुलदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद तक उनके पैतृक गाँव पहुँचने की संभावना है। शहीद के सम्मान में पूरे गाँव और प्रशासन द्वारा तैयारियाँ की जा रही हैं। कल दोपहर के बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *