शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर ज्योति कलश रथयात्रा महोत्सव ।

2 Min Read

फर्रुखाबाद |

जनपद में ज्योति कलश रथ यात्रा महोत्सव बीते 23 मार्च शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा 100 बर्षो से प्रज्वलित अखंड दीपक रथ द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है। इसी दीपक के समक्ष परम पूज्य गुरुदेव ने प्रचंड गायत्री साधना कर अद्भुत सिद्धियां प्राप्त की| इसी ज्योति के माध्यम से दादा गुरु और ऋषि सत्ताओं का संरक्षण तथा मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहा है इस कलश में परम पूज्य गुरुदेव एवं वदनीया माता जी की तपस्याओ की अद्भुत ऊर्जा समाहित है ऐसे दिव्य कलश के दर्शन मात्र से हमारे शरीर गत और मनोगत विकार समाप्त हो जाते हैं। व्यक्ति के अंधकार मय जीवन में एक दिव्य प्रकाश का उदय होता है।गायत्री परिवार का ज्योति कलश रथ यात्रा आज फतेहगढ़ दुर्गा कालोनी, गाड़ीखाना,डाक्टर अतुल दुबे के निवास पर फतेहगढ़,शिवाजी कालोनी फतेहगढ़,ढुईया होते हुए बजरिया हरलाल सुजीत प्रधान के आवास पर पहुंची वहां पर श्रध्दांलुओ ने कलश के दर्शन कर पूजा अर्चना की इस अवसर पर श्रीमती शीला प्रधान, श्रीमती शिवाली प्रधान, श्रीमती समीक्षा प्रधान, श्रीमती रितु प्रधान, श्रीमती अल्का प्रधान, सुनील प्रधान, सुजीत प्रधान,विनय प्रधान ,विनय प्रधान

विवेक प्रधान (मिक्की), दीपक पाण्डेय द्वारा पूजा अर्चना कर अखण्ड ज्योति की आरती उतारी गई व पुष्प वर्षा की गई अखण्ड ज्योति का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है रथ के साथ चल रही गायत्री परिवार की बहन श्रीमती ममता राजपूत ने बताया अखण्ड दीप के 100 बर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है प० श्रीराम शर्मा आचार्य जी व माता भगवती शर्मा जन्म शताब्दी सितंबर में पूर्ण होने पर जन जन चेतना जागृति सूक्ष्म रूप जन जन को अखण्ड ज्योति कलश द्वारा किया जा रहा है इस रथयात्रा में श्रीमती प्रतिभा राजपूत, श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती कमला,श्रीमती विमलेश चौहान,श्रीमती ममता यादव, रायबहादुर राजपूत,सुरेन्द्र सिंह, श्री निवास,बेचेलाल,रामदत्त सक्सेना,श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती मधु गंगवार, सन्ध्या राजपूत एवं समस्त अखिल विश्व गायत्री परिवार के रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *