फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, हादसे में किसान की मौत – परिवार में मचा कोहराम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रूखाबाद/

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा मौके पर ही पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा में आगे बैठे 45 वर्षीय किसान अजय पाल की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत अन्य तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

बाजार करने जा रहे थे अजय पाल, घर में छाया मातम

बता दें कि गांव शेखपुर खजुरी गाँव निवासी अजय पाल (45) बुधवार दोपहर बाद घर से मोहम्मदाबाद कस्बा बाजार करने के लिए निकले थे। वह ई-रिक्शा में सबसे आगे की सीट पर बैठे थे। जैसे ही ई-रिक्शा गांव की सीमा से बाहर निकला, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बेटे की आंखों के सामने पिता ने तोड़ा दम हादसे की खबर मिलते ही अजय पाल का बेटा मोनू मौके पर पहुंचा। उसने अपने पिता को लहूलुहान हालत में उठाकर तुरंत एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन लोहिया अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि अजय पाल अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनके दो बेटे हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *