पुनर्विवाह के नाम से 38 वर्षीय तलाकशुदा ने फांसी लगा कर दी जान।

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

सदर कोतवाली के मोहल्ला खडियाई निवासी स्वर्गीय सुनील पाठक की 38 वर्षीय पुत्री रानी ने आज दोपहर के समय दरवाजा बंद किया और दुपट्टे को छत के कुंडे में बांध कर फांसी पर लटक गई। भाभी नेहा के द्वारा आवाज़ लगाए जाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी घटना की आंशका में परिजनों ने दरवाजा तोड दिया। रानी को फांसी से नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

भाई कृष्णा की सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी एवं तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार एवं घुमना चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता ने मौके पर जांच पड़ताल कर पंचनामा की कार्रवाई शुरु की। रानी का बर्ष 2017 में मोहल्ला नुनहाई निवासी अवनीश मिश्रा उर्फ गुड्डू के साथ विवाह हुआ था| नशेड़ी गुड्डू के द्वारा आए दिन प्रताड़ित किए जाने पर एक साल बाद ही रानी का तलाक हो गया था। तब से रानी मायके में रहती थी रानी की मौत पर उसकी वृद्ध मां नीलम , भाभी नेहा आदि परिवार की महिलाएं बिलखती रही। रानी का भाई‌ कृष्णा‌ ब्लाक शमशाबाद के ग्राम जैतपुर के प्राइमरी स्कूल में अध्यापक है। कृष्णा की पत्नी नेहा ने नोएडा रिश्तेदारी के युवक से रानी की शादी करायें जाने की बात शुरू की थी। उस लड़के की कैंसर पीड़ित पत्नी की मौत हो चुकी है शादी की बात सुनते ही रानी सदमे में आ जाती थी।आज सुबह भी परिजनों ने रानी की शादी करने पर चर्चा की तभी रानी ने फांसी लगाई जाने की योजना बनाई। रानी अक्सर पडाबाग मंदिर पूजा करने जाती थी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *