अगर जनप्रतिनिधि कार्य करे तो कोई भी कार्य हो सकता है- चौधरी उदयभान सिंह

3 Min Read

अगर जनप्रतिनिधि कार्य करे तो कोई भी कार्य हो सकता है- चौधरी उदयभान सिंह

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत चलाएगा हस्ताक्षर अभियान- डॉ मधु भारद्वाज

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के तत्वाधान में आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी में आयोजित प्रेस वार्ता में चौधरी उदयभान सिंह , डॉ मधु भारद्वाज, डॉ महेश शर्मा, के एन अग्निहोत्री , अनिल शर्मा एवं असलम सलीमी उपस्थित रहे.

पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा के ” जो कार्य मेरे कार्यकाल में प्रस्तावित थे , उनके क्रियान्वयन का समय आ गया है. ” जल्दी ही वो अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के पदाधिकारियों के साथ कमिश्नर आगरा से मुलाकात करेंगे, और अब तक के हुए शासन द्वारा हुए कार्य पर वार्ता कर क्रियान्वयन की स्थिति पर जानकारी हासिल कर आगे की कार्यवाही करेंगे.

उन्होंने बताया के रुनकता त्रेता कल से , ब्रज का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. परशुराम के स्थान के साथ साथ महाभारत के समय का भी महत्वपूर्ण स्थान है. यहाँ पर ऋषि वेदव्यास का भी जन्म हुआ है. रुनकता उनके ह्रदय को छूने वाला विषय है और उनका पूर्ण समर्थन है.

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

रुनकता क्षेत्र की पौराणिक महत्ता को दृष्टिगत ब्राह्मण समाज एवं नागरिक समस्त आगरा वासी, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से शासन का ध्यान अपनी वर्षों पुरानी मांग की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। रुनकता केवल एक गांव नहीं, बल्कि भक्त शिरोमणि सूरदास जी की साधना स्थली और महर्षि परशुराम की तपोभूमि (रेणुका धाम) के रूप में विश्वविख्यात है।

अन्य तथ्यात्मक जानकारियां:

–रुनकता की आबादी 20,000 के पार पहुँच चुकी है, जिसे ग्राम पंचायत के सीमित बजट से संभालना असंभव है।

–आगरा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार सिकंदरा तक हो जाने के फलस्वरूप रुनकता ग्राम सभा क्षेत्र में भ्रमणार्थियों का आवागमन बढ़ना प्राय तय है।

–क्षेत्र की कृषि कार्यों पर निर्भरता निरंतर कम हो रही है, जब कि तेजी के साथ शहरीकरण हो रहा है, जिसके फलस्वरूप अब यहां की जरूरतों के अनुरूप ग्राम सभा आवश्यक नागरिक सुविधाएं दे सकने में सक्षम नहीं रह गयी है,इसके लिए गांव को नगरपालिका परिषद का दर्जा दिया जाना सामायिक जरूरत है।

पर्यटन की दृष्टि से गऊघाट और रेणुका धाम का विकास तभी संभव है जब इसे नगर पंचायत का दर्जा मिले।

अतः हम समस्त नागरिक खास कर आगरा के ब्राह्मण समाज मांग हैं कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए रुनकता को अविलंब ‘नगर पंचायत’ (टाउन एरिया) घोषित किया जाए।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *