एटा में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य शुभारंभ, कैलाश मंदिर से निकली यात्रा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य शुभारंभ, कैलाश मंदिर से निकली यात्रा

एटा । आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपद एटा में रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचीन कैलाश मंदिर में भगवान शिव के रुद्राभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ की गई। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, घंटानाद और “हर-हर महादेव” के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता, प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा ‘डेविड’, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अपर उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य और अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और यात्रा की सफलता की कामना की।

इसके बाद एटा से 10 श्रद्धालुओं/कर्मचारियों का विशेष दल लखनऊ के लिए रवाना हुआ, जहां गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन एवं लाइव प्रसारण के माध्यम से “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने इसे नई पीढ़ी को अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने और गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूक करने वाली पहल बताया।

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में एटा का श्रद्धालु दल राज्य स्तरीय यात्रा के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह जत्था 21 अप्रैल 2026 को सोमनाथ पहुंचकर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजन करेगा।

एटा से लेकर लखनऊ तक उमड़ी आस्था की यह लहर जनमानस में सांस्कृतिक स्वाभिमान और धार्मिक चेतना का सशक्त संदेश दे रही है। “हर-हर महादेव” के जयघोषों के साथ आरंभ हुई यह यात्रा प्रदेश की एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक पहल के रूप में देखी जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सहित कई अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *