फर्रुखाबाद:
जनपद में भगवान जगन्नाथ की दिव्य,रथयात्रा श्रध्दा,भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई।पाडिणय- विजय एवं दिव्य रथयात्रा संचालन के अन्तर्गत आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ,माता सुभद्रा और बालभद्र जी के रथों का नगर भ्रमण कराया।पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के जयकारे और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। राधा माधव मन्दिर,गांधी कूंचा में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बालभद्र जी की विधि विधान से आरती के बाद परिकरों ने भगवान को गोद में लेकर नृत्य और भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा श्री राधा भक्ति श्याम मंदिर लोहाई रोड पहुची, जहां आचार्य चिन्मय गोस्वामी ने पूजन अर्चन एवं आरती सम्पन्न कराई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बालभद्र जी को अपने अपने रथों पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। रथयात्रा में सबसे आगे हरे रंग के रथ पर बालभद्र जी, मध्य में लाल रंग के रथ पर माता सुभद्रा और सबसे पीछे पीताम्बरी
रंग के रथ पर भगवान जगन्नाथ विराजमान थे।डीजे की भक्ति धुनों पर श्रध्दांलु नृत्य करते हुए लोहाई रोड,चौक,नेहरु रोड,नितगजा बाजार,सेठ गली और रेलवे रोड होते हुए पुन: राधा माधव मन्दिर पहुंचे।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा प्रसाद का वितरण किया।समापन पर महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्री राधा-माधव संकीर्तन मंडल के संरक्षक डा.मनमोहन गोस्वामी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा समता,सरसता और विश्व शांति का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि जगत का अर्थ सम्पूर्ण भू मंडल है और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना ही मानवता को एक सूत्र में बांधती है।डा. मनोज मेहरोत्रा,डा.ऋषीन्द्र नाथ गौड़, सुरेन्द्र सफफर, अंजुम दुबे,अनिल रस्तोगी,महेश वर्मा,अशोक अग्रवाल” कन्हैया जी” शशिकांत गुप्ता, विजय वर्मा, सुनील मेहरोत्रा, राजेन्द्र नाथ गुप्ता, अनिल मेहरोत्रा,प्रवीण रस्तोगी, अनुराग पाण्डेय,जय कुमार सारस्वत,पंकज अग्रवाल,दीपचंद्र वर्मा, रविन्द्र भदौरिया, प्रदीप गुप्ता,गोपाल जी टंडन, रोहित गोयल, आलोक रस्तोगी,विनोद अग्निहोत्री,सिकंदर,अजय, चैतन्य रस्तोगी,पवन बंसल,पंकज कपूर सहित श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारी रहे।
