फर्रुखाबाद न्यूज़:- लापरवाही से दौड़ती चेसिस ने शिक्षक को कुचला, इलाज के दौरान मौत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद।

थाना क्षेत्र के कस्बा राजपुर में गुरुवार को वाहन चालक की लापरवाही का खामियाजा एक शिक्षक को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। अशोक लीलैंड कंपनी की चेसिस ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव उधरनपुर निवासी देवेंद्र विक्रम सिंह (38) पुत्र सेवाराम कुशवाहा राजपुर कस्बे में थे। इसी दौरान अशोक लीलैंड कंपनी की चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने मौके पर रुकने के बजाय वाहन समेत फरार होने में ही भलाई समझी। आसपास मौजूद लोगों ने फरार चालक का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन सहित भाग निकला।

ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया।

मृतक देवेंद्र विक्रम सिंह पेशे से शिक्षक थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी बबली, दो बेटे दिव्यांशु और सिद्धार्थ तथा मां सुषमा को छोड़ गए हैं। पत्नी, मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं देवेंद्र की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राघवेंद्र भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक और दुर्घटना में शामिल चेसिस की तलाश में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *