Etah News : निधौलीकलां क्षेत्र में युवक की मिली लाश की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

4 Min Read

एटा- थाना निधौली कला पुलिस, सर्विलांस/एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना निधौली कला क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या का सफल अनावरण, प्रकाश में आए हुए दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। आलाकत्ल कुल्हाड़ी, मृतक का मोबाइल फोन तथा एक थैले में घटना के समय पहने हुए कपड़े, जूते, बेल्ट की राख बरामद।

*घटना का विवरणः-*

वादी निवासी ग्राम जौहरपुर थाना निधौली कलाँ एटा द्वारा दिनांक 06.02.26 को थाना निधौली कलां पर इस आशय की सूचना दी गई कि उसका पुत्र धर्मेन्द्र प्रतिदिन की भांति प्रात: समय करीब 04.30 बजे दौड़ लगाने के लिए गया था लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई तो उसका शव गांव के ही विजय सिंह पुत्र के सरसों के खेत में पड़ा मिला। वादी के पुत्र की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला काटकर हत्या कर दी गई है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निधौली कलां पर मुअस0– 12/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी/अनावरणः-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये दो अभियुक्त 1. मोहित कुमार पुत्र लेखपाल निवासी ग्राम जौहरपुर थाना निधौली कलाँ जनपद एटा 2. रवि कुमार पुत्र लेखपाल निवासी ग्राम जौहरपुर थाना निधौली कलाँ जनपद एटा को आलाकत्ल कुल्हाडी, मृतक का एक मोबाइल व एक थैले में घटना के समय पहने हुए कपड़े, जूते, बेल्ट की राख सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*मुख्य बिंदु*

1- पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण मोहित कुमार व रवि उपरोक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्त मोहित अपने गाँव की एक लड़की से करीब 04 माह से प्यार करता था किन्तु कुछ समय पहले मोहित को पता चला कि उक्त लड़की और उसका दोस्त धर्मेन्द्र आपस में बात करते हैं। इसी बात को लेकर आरोपी मोहित कुमार, धर्मेन्द्र से रंजिश मानने लगा और धर्मेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

2- अभियुक्त मोहित कुमार ने धर्मेन्द्र को मारने के अपने षड्यन्त्र में अपने छोटे भाई रवि कुमार को भी शामिल कर लिया।

3- दिनांक 05.02.2026 को अभियुक्त मोहित द्वारा एक कुल्हाडी को खरीदकर खेतों में छिपा दिया।

4- अभियुक्त मोहित को पता था कि धर्मेन्द्र रोज सुबह उसके भाई कुलदीप के साथ दौड़ने के लिए जाता है। दिनांक 06.02.2026 को सुबह समय करीब 03.45 बजे मोहित ने मृतक धर्मेन्द्र को फोन करके दौड़ने के बहाने से बुलाया और अपने छोटे भाई रवि कुमार के साथ छुपाई गई कुल्हाडी से बम्बे के पास मोहित और रवि ने धर्मेन्द्र के गले में फंदा लगाया जिससे धर्मेन्द्र बेहोश हो गया और उसे सरसों के खेत में ले जाकर कुल्हाडी से धर्मेन्द्र के गले पर वार करके उसकी हत्या कर दी। तथा धर्मेंद्र के मोबाइल को स्विचऑफ कर दिया तथा सिम तोड़ दी और आलाकत्ल कुल्हाड़ी तथा मोबाइल को बंबे के किनारे छुपा दिया और घटना के समय पहने हुए जूते, कपड़े और बेल्ट को नूहखेडा नहर बम्बा के पास झाड़ियों में पूरे थेले को जला दिया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*

1- मोहित कुमार पुत्र लेखपाल निवासी ग्राम जौहरपुर थाना निधौली कलाँ जनपद एटा उम्र 20 वर्ष

2- रवी कुमार पुत्र लेखपाल निवासी ग्राम जौहरपुर थाना निधौली कलाँ जनपद एटा उम्र 18 वर्ष

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *