Etah News : ऑपरेशन दहन अभियान” के तहत 38 लाख से अधिक के मादक पदार्थ नष्ट

2 Min Read

Etah News : ऑपरेशन दहन अभियान” के तहत 38 लाख से अधिक के मादक पदार्थ नष्ट

एटा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन अभियान” के अंतर्गत जनपद एटा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह एवं प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी छत्तर पाल सिंह भी उपस्थित रहे।

थाना मलावन पुलिस द्वारा विभिन्न अभियोगों में बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं डायजापाम (नशीला पाउडर) के विनिष्टीकरण हेतु माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया था। इसके बाद मंगलवार को जिला चिकित्सालय एटा में संचालित इंसीनरेटर के माध्यम से कुल 78.140 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कराया गया।

विनिष्ट किए गए मादक पदार्थों में 77.400 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है, तथा 740 ग्राम डायजापाम, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3700 रुपये है, शामिल है।

पुलिस विभाग के अनुसार कुल नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 73 हजार 700 रुपये है। अभियान का उद्देश्य जनपद को नशा मुक्त बनाना एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *