अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन ही हुए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. दूसरे दिन भी देर रात फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला।
फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करारे नोट छापे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं ये ही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. चलिए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म ने 2 दिनों में कितनी कमाई कर ली है?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 22.50 करोड़ की कमाई की. रात 10 बजे तक ये आंकड़ा 17.19 करोड़ था. वहीं देर रात फिल्म की कमाई में 5.31 करोड़ का उछाल देखने को मिला. जिसके बाद फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 22.50 करोड़ पहुंच गई. पहले दिन जहां फिल्म ने महज 14 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं अब दूसरे दिन ‘धमाल 4’ ने पहले दिन से ज्यादा करारे नोट बॉक्स ऑफिस पर छापे.
