गोली मारकर घायल करने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज |

2 Min Read

कमालगंज/फर्रुखाबाद/

थाना कमालगंज क्षेत्र में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला टिकार निवासी प्रदीप कुमार ने दर्ज कराये गये मुकदमें में बताया कि उसका छोटा भाई शिवा ठाकुर (20) 19 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे घरेलू सामान लेने कमालगंज बाजार जा रहा था। रास्ते में गंगा गली स्थित हनुमान मंदिर के पास मक्कू नगला रोड पर पहले से मौजूद अमन वर्मा, कुनाल, कुँवरपाल व योगेश ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अमन वर्मा नेजान से मारने की नीयत से शिवा ठाकुर पर गोली चला दी, जो उसके बाएं हिस्से में जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *