बिजली पोल लदे ट्रैक्टर में कार घुसी बालिका की मौत :पति-पत्नी सहित चार घायल।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

फर्रुखाबाद -बरेली हाइवे पर भीषण दुर्घटना में बालिका की मौत हो गई। मां बहने गंभीर घायल हो गए| थाना शमशाबाद के ग्राम रोशनाबाद निवासी निहाल ख़ान दिल्ली में टैक्सी चालक है वह ईद के मौके पर अपने घर आए थे। वह अपनी पत्नी शवनम और 5 वर्षीय पुत्री ईनाया व 4 वर्षीय पुत्री अनाविया 2 बर्षीय पुत्र अयात के साथ कार से कमालगंज स्थित ससुराल जा रहे थे जब उनकी कार बरेली हाइवे के ग्राम भाऊपुर खुर्द के पास हाईवे के कट के निकट गुजर रही थी उसी समय सामने से जा रहा ट्रैक्टर पर लदे बिजली के पोलो में जा घुसी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर लदे लोहे के खंभे कार के अंदर घुस कर पीछे निकल गए जिससे कार में बैठे सवार सभी घायल हो गए घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया डाक्टर ने 5 वर्षीय इनाया को मृत घोषित कर दिया| शवनम और उनकी पुत्री अनाविया की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली इस हादसे के बाद परिवार व गांव में कोहराम मच गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *