भाजपा समाज में दरार पैदा कर सत्ता में बने रहना चाहती है: डिंपल यादव

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

भाजपा समाज में दरार पैदा कर सत्ता में बने रहना चाहती है: डिंपल यादव

मैनपुरी (अजय किशोर)। डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मैनपुरी पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। डिंपल यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह दल विभाजनकारी राजनीति और विचारधारा पर चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में दरार पैदा करके केवल सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है।

सांसद ने पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों की अनदेखी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार आरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर संवेदनशील नहीं है। महिला आरक्षण पर सपा का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने आरक्षण के भीतर आरक्षण की मांग की, ताकि कोई भी वर्ग वंचित न रहे। इसके साथ ही उन्होंने नोएडा में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और भाजपा नेताओं की भाषा शैली पर भी सवाल उठाए। डिंपल यादव ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी आगामी 2027 के चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है और जनता के बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *