भाजपा जनकल्याण मंच ने रुमाल सिंह सैनी को बनाया जिलाध्यक्ष:अमरोहा में संगठन विस्तार के लिए सौंपा गया दायित्व
जनरल फोर्स ब्यूरो/ अमरोहा
अमरोहा में भाजपा जनकल्याण मंच उत्तर प्रदेश ने रुमाल सिंह सैनी को अमरोहा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और जनसेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई है। सैनी सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव बेगपुर मुण्डा के निवासी हैं।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह खड़ावंशी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए यह घोषणा की। नियुक्ति पत्र के अनुसार, रुमाल सिंह सैनी को समाज और राष्ट्रहित में उनके योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति 12 जून 2026 से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक मान्य रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष खड़ावंशी ने विश्वास व्यक्त किया कि रुमाल सिंह सैनी संगठन के सिद्धांतों, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सैनी जिले में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने रुमाल सिंह सैनी को बधाई दी।
