पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन, लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन, लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

एटा। केंद्र सरकार के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद एटा के जलकल विभाग में जनकल्याण शिविर एवं पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत उन लाभार्थियों को सम्मानित किया जिन्होंने समय पर ऋण की वापसी की थी। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण स्वीकृति पत्र तथा वितरण के चेक भी लाभार्थियों को प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी पंकज गुप्ता ने भी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

नगर पालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, डूडा विभाग एवं विभिन्न बैंकों द्वारा स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन डूडा परियोजना अधिकारी सुभाष वीर सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार जनपद में विशेष अभियान के तहत अब तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रथम ऋण के 9019, द्वितीय ऋण के 3159 तथा तृतीय ऋण के 855 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। साथ ही 130 लोगों के क्रेडिट कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन भी किए गए हैं।

कार्यक्रम में मोची का कार्य करने वाले लाभार्थी सागर ने बताया कि उन्हें योजना के तहत बिना किसी बाधा और बिचौलियों के माध्यम के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण प्राप्त हुआ, जिससे वे अपने परिवार का बेहतर भरण-पोषण कर पा रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका एवं डूडा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा, जिनमें राकेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, पुष्पेंद्र, पुनीत कुलश्रेष्ठ और सोनू गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *