वरिष्ठ कांग्रेस नेता की झंडे में लपेटकर भावभीनी कांग्रेस नेताओं ने दी अंतिम विदाई दी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की झंडे में लपेटकर भावभीनी कांग्रेस नेताओं ने दी अंतिम विदाई दी

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

अवागढ़। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा के अवागढ़ नगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ग्राम मंडपुरा, अवागढ़ देहात निवासी नारायण सिंह उपाध्याय का शनिवार को आगरा स्थित दीनदयाल अस्पताल में निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

नारायण सिंह उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर जनसेवा और संगठन को मजबूत करने में समर्पित किया। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शनिवार को पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस पार्टी के झंडे में लपेटकर भावभीनी अंतिम विदाई दी तथा उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन भोले, जिला महासचिव नौशाद अली, प्रभारी सूरज सिंह भारती, साबर सिंह, दिवाकर, पूरन सिंह लोधी, अनिल कुमार सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार, भगवती प्रसाद एडवोकेट, अनार सिंह, सतीश चंद्र, सूरजपाल, देवेंद्र, शिवचरण, सुभाष चंद्र, मुनेश, राजीव, हरवीर सिंह, मानिकचंद, लोकेंद्र, अरब सिंह, रहीस पाल, पप्पू, फतेह सिंह, कन्हैया, अजय अगरिया, भूरे सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *