मतदेय स्थलों के रेशनलाइजेशन पर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

मतदेय स्थलों के रेशनलाइजेशन पर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

*निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में सभी दलों से मांगे गए सुझाव एवं आपत्तियां*

*निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुगम निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर*

एटा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में मतदेय स्थलों के संभाजन (Rationalization) के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्यवाही निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जानी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक, सुगम एवं पारदर्शी मतदान व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सहजता से प्रयोग कर सके।

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियां समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों का परीक्षण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है,पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।

बैठक में निर्वाचन आयोग के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि जहां आवश्यक होगा, वहां मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों का पुनर्गठन किया जाएगा। विशेष रूप से ऐसे मतदेय स्थलों पर ध्यान दिया जाएगा जहां मतदाताओं की संख्या 1200 सेअधिक है तथा मतदान केंद्र की दूरी 2 किमी से अधिक अथवा मतदान केंद्रों के पुनर्संतुलन एवं मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है।

बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं मतदाता हितैषी बनाने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.),लालता प्रसाद शाक्य,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य,उप जिलाधिकारीगण, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण आदि उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संभाजन की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करने के निर्देश दिए।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *