चंदौली में व्यापारियों की सुरक्षा पर प्रशासन गंभीर,एएसपी ने दिया त्वरित कार्यवाही का भरोसा – लक्ष्मीकांत अग्रहरि

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

चंदौली में व्यापारियों की सुरक्षा पर प्रशासन गंभीर,एएसपी ने दिया त्वरित कार्यवाही का भरोसा – लक्ष्मीकांत अग्रहरि

व्यापार मंडल ने उठाई सुरक्षा की मांग, बाजारों में सीसीटीवी लगाने और उपद्रवियों पर सख्त कार्यवाही की अपील

(संतोष कुमार सिंह )

चन्दौली :- चन्दौली जिले के व्यापारियों की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर की अध्यक्षता मे एवं अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा की उपस्थिती मे पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा की जिले में विगत कुछ दिनों से व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयो और व्यापारियों के साथ काफी ज्यादती बढ़ गयी है जिले के कई बाजारों में आये दिन व्यापारियों के साथ मारपीट कर भय दिखाकर दहशत फैलाने का कार्य किया जा रहा है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है जिले में कुछ मनबढ़ टाईप के लोग कानून को हाथ मे लेकर कानून व्यवस्था को ही चुनौती देने का कार्य कर रहे है ऐसे लोगो को पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित करते हुये उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करते हुऐ इस प्रकार के लोगो को गिरफ्तार करते हुऐ जेल भेजा जाय जिससे व्यापारियों एवं आमजन में भय का माहौल समाप्त हो सके और सरकार के प्रति लोगो के अन्दर अच्छी छवि बनी रहे |

आगे जिलाध्यक्ष ने सभी बाजारों के अध्यक्ष एव पदाधिकारीयो से कहा की आप सभी लोग अपने बाजारों मे सभी व्यापारियों से मिलकर अपने अपने प्रतिष्ठानो एव बाजारों मे अधिक से अधिक कैमरे लगवाने का कार्य करे जिससे अपराध करने वालो को चिन्हित करते हुऐ करवाई की जा सके | आप सभी बाजारों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो से अनुरोध है कि आप लोग अपने प्रतिष्ठान एवं बाजारों में कैमरे लगाने का कार्य करे सरकार भी व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के प्रति गम्भीर है |

बैठक मे कई बाजारों के अध्यक्ष एव पदाधिकारीयो ने भी बारी बारी से अपनी बातो को रखा जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया | कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिले के पुलिस अधीक्षक का सभी व्यापरियो ने जोरदार स्वागत एवं माल्यार्पण कर मिष्ठान भी खिलाया गया |

बैठक में प्रमुख रूप से चन्द्रेश्वर जायसवाल,अशोक केशरी,महमूद आलम,प्रदीप कुमार,सतीश जिंदल,नवीन अरोड़ा,सतीश सेठ आका,नरेन्द्र पाल सिंह,अभिमन्यु प्रजापति,राजकुमार पाल, लाल साहब यादव,गणेश बाबा,जब्बार खा,अंकित जायसवाल,चंद्रशेखर सिंह, सुशील शर्मा,सलमान खान,अमन अली, सत्येंद्र तिवारी डिम्पल,अवधेश गुप्ता, विष्णु जायसवाल,मनोज चौहान,अंकित कुमार,भानु यादव,सतीश गुप्ता,हनुमान चौरसिया,मुरारी लाल,ज्ञानप्रकाश सहित काफी संख्या मे व्यापारीगण उपस्थित थे ||

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *